आननफानन दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक झटके में परिवार की दो बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटियों को खोकर बिलख रहे परिजनों को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। लोग चर्चा करते रहे कि बेरहम काल ने दोनों बहनों को हमेशा के लिए छीन लिया।