फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में सोमवार को साठ वर्षी पुरुष की मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उन्होंने सोमवार की सुबह आठ बजे दम तोड़ा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं 2050 संदिग्धों की हुई जांच में 20 नए संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मऊ निवासी 60 वर्षीय पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक फरवरी को उसकी हालत गंभीर हुई तो परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वृद्ध ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप कराने को लेकर बैग में शव पैंक कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में इससे पहले कोरोना से अब तक नौ मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को 2050 संदिग्ध लोगों की जांच की गई जिसमें 20 नए संक्रमित मिले। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 295 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें