फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मासूम की मौत

Wed, 13 Sep 2017 12:37 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
रानी की सराय। निजामाबाद-रानी की सराय मार्ग पर गांव चक सेठवल में मंगलवार रात आठ बजे अनियंत्रित ट्रक से बच्चे को मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर रानी की सराय की ओर भाग निकला। वहीं, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निजामाबाद-रानी की सराय मार्ग को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


कई थानों की फोर्स मौके पर बुला गई थी। सीओ सदर मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश जारी थी।

 
रानी की सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार रात आठ बजे निजामाबाद की ओर से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने पहले गांव चक सेठवल के पास जीप को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे खेल रहे संगम (5) पुत्र अखिलेश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर रानी की सराय की ओर भाग निकला।

संगम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निजामाबाद-रानी की सराय मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों ओर से वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वो शांत नहीं हुए। ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए अन्य थानों से भी फोर्स मंगा ली गई था। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि ट्रक को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की जा रही है। ग्रामीणों को भी समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें