फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दावत खाकर लौटे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्त ने ज्यादा शराब पीने को बताया मौत का कारण 

Tue, 08 Dec 2020 09:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव में अपने ननिहाल में रह रहे घनश्याम (40) पुत्र सुरेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह देर रात एक दावत में शामिल होकर लौटा था और उसने काफी मात्रा में शराब पी रखी थी। रातभर उसका शव दोस्त की कार में ही पड़ा रहा। सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृत घनश्याम मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पेठिया पैकौली गांव का निवासी था। बचपन से ही बीबीगंज गांव में ननिहाल में रहता था। सोमवार रात वह अपने दोस्त विक्की कुमार (40) पुत्र राम कुमार यादव निवासी मोलनापुर के साथ दावत खाने गया था।

अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर में दावत खाने के बाद विक्की घनश्याम यादव को लेकर रात लगभग दस बजे कार से बीबीगंज गांव आया। घरवालों को बताया कि घनश्याम ने ज्यादा शराब पी ली है। इससे उसकी मौत हो गई है। वह कार में ही पड़ा हुआ है। इसके बाद वह कार वहीं छोड़ घर चला गया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस बीबीगंज गांव पहुंची। कार चालक विक्की और शव को थाने ले आई। घनश्याम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भतीजे उमेश ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की मां शोभावती (70) का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पति घनश्याम यादव से मुकदमेबाजी के चलते उसकी पत्नी सुमन यादव अपने मायके हाजीपुर अंबारी में रहती है। दोनों को कोई संतान नहीं है। सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें