फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का संदिग्धावस्था में आम के पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय थाना अंतर्गत महर्षि दत्तात्रेय आश्रम के सामने स्थित आम के बाग में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद के इस्टामरगंज गांव निवास 42 वर्षीय शंभूनाथ यादव कोरोना काल के पूर्व मुंबई में रह कर ट्रक चलाता था। कोरोना काल के चलते बीते दो सालों से वह घर पर ही रह रहा था। बुधवार की सुबह वह महर्षि दत्तात्रेय आश्रम के सामने स्थित आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने उसे पेड़ से लटका देखा तो सूचना पुलिस को दिया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए। शव को पेड़ से उतारा गया और पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें