फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटे के जन्म के एक दिन बाद ही पेड़ से लटकता मिला पिता का शव, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 15 Jan 2024 06:16 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

एक दिन पहले घर में बेटा पैदा होने पर खुशी का माहौल था। पत्नी अस्पताल में थी। इधर, पति का फंदे से लटकता शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर मृतक की भाभी ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। 
विज्ञापन
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर पिपरी गांव में सोमवार को एक शख्स का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शेखपुर पिपरी गांव निवासी साहेब लाल बिंद (36) का शव ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के नाले के पास स्थित अमरूद के पेड़ से लटकता देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की भाभी अनीता ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी किरन की एक दिन पूर्व ही अंबारी बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। जिसमें पुत्र पैदा हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की भाभी का आरोप है कि गांव के ही एक परिवार के लोगों ने युवक की हत्या कर पेड़ पर शव लटकाया है। वहीं गांव में चर्चा है कि आशनाई में घटना हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। मृतक दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन

 
क्या कहती है पुलिस
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब उसकी हत्या हुई है अथवा उसने आत्महत्या किया है यह पीएम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -निहार नंदन, एसएचो, कोतवाली फूलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें