फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुएं में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के बसिला गांव निवासी एक युवक का शव बृहसपतिवार की सुबह गांव के कुएं में मिला। मृतक बुधवार की शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बसिला गांव निवासी मुकेश चौरसिया 32 बुधवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला था। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण गांव के पूर्वी हिस्से में स्थित कुएं पर चप्पल देख कर ठहर गए। कुछ लोगों ने कुएं में झांका तो उसमें एक शव था। मृतक की पहचान मुकेश चौरसिया के रुप में की गई। सूचना पर मेंहनगर थाना प्रभारी संजय सिंह भी मय दल बल मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार मृत कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें