फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के विकास से होगा राष्ट्र का विकास: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान मेला उन्नत तकनीकी समृद्ध किसान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, यदि किसानों का विकास होगा तो हमारे राष्ट्र का विकास होगा। अच्छे उत्पादन के लिए अपनी मृदा को पूर्ण रूप से संरक्षित करना होगा। इसमें महिलाओं को योगदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से नवीन तकनीक जानकर किसान अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं। प्रगतिशील किसानों को कुलपति ने सम्मानित किया। इस मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक गोपालदास गुप्ता, डा. रुद्र प्रताप सिंह, डा. अर्चना देवी, डा. वीके विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें