बुधवार को भी मनीषा का भाई रवि अपने साथियों के साथ बहन की तलाश में जुटा था। इसी दौरान दोपहर बाद गांव के पास ही स्थित एक झाड़ी में रवि ने अपनी बहन का शव देखा। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सिद्धार्थ तोमर, प्रशिक्षु आईपीएस गौरव कुमार, एसओ नदीम अहमद फरीदी, एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मनीषा तीन भाई व तीन बहन में पांचवें नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।