फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो दिन से लापता छात्र का शव खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम गन्ने के खेत में किशोर का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो दिन पहले घर से लापता हुआ था। परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुखीपुर गांव निवासी उज्ज्वल उर्फ शशांक सिंह (15) बीते 12 नवंबर को शाम लगभग तीन बजे घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब कहीं उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। परिजनों को पुलिस बृहस्पतिवार को थाने में बुलाई थी। शाम को लगभग तीन बजे गांव का एक लड़का शौच करने पश्चिम तरफ प्राथमिक स्कूल के नजदीक मंदिर के बगल में स्थित गन्ने के खेत की तरफ गया। खेत में शव को देख शोर मचाने लगा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र सिंह , क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उज्ज्वल दो भाइयों में बड़ा था और कक्षा नौ का छात्र था। छोटा भाई प्रज्ज्वल कक्षा आठ में पढ़ाई करता है। पिता रामप्रवेश सिंह खेती करते हैं।

रोडवेज बस ने युवक को कुचला

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ पर एक रोडवेज बस ने बवाली मोड़ निवासी गुड्डू (35) को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें