फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नाले में मिला वृद्ध महिला का शव, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Tue, 07 Jan 2025 03:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ईरनी गांव में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ईरनी गांव की गौशाला के पास मंगलवार की सुबह नाले में एक वृद्ध महिला का शव मिला। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बरदह थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी फातिमा (75) पत्नी स्व. इजहारुल छह जनवरी की शाम 4.30 बजे अपने घर से निकली थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। वह घूमते हुए गांव के बगल में ही ईरनी गांव की गोशाला के पास बह रहे नाले में गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग जब नाले की तरफ से गुजर रहे थे तो देखा एक महिला का शव बह रहा था। 

घटना की सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस के डायल 112 पर दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव का शिनाख्त करने में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह बक्सपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी तीन बेटी और एक बेटा है। बेटा बाहर रह कर काम करता है। घर पर किसी अन्य सदस्य के न होने के कारण गांव के प्रधान दानिश ने वृद्धा की मौत की जानकारी बरदह थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें