फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी, पुलिस ने जेसीबी से जमीन में कराया दफन

Tue, 07 Jan 2025 02:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में मझुई नदी के पुल के पास बोरे में गोंवश के अवशेष मिले। जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन
नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शमशाबाद में मंगलवार की सुबह मझुई नदी के पुल के पास बोरे में गोवंश के अवशेष मिले। इससे क्षुब्ध आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने गो हत्या बंद करो, बंद करो जैसे तमाम नारे लगाए। साथ ही पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के अवशेष को तत्काल जेसीबी बुलाकर जमीन में दफन करा दिया। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
अहरौला थाना क्षेत्र में आए दिन गोकशी जैसी घटनाएं सामने आती हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिले थे। इसके बाद एक बार फिर मंगलवार को क्षेत्र के शमशाबाद स्थित मझुई नदी के पुल के पास बोरे में गोवंश के अवशेष मिले। दैनिक क्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना गांव में दी। 

मौके पर आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस को क्षेत्र में हो रही गोकशी की पूरी जानकारी है। इसके बावजूद गोकशी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया और जेसीबी की मदद से गोवंश के अवशेष को जमीन में दफन कराया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करेगी तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें