फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क किनारे लापता युवक की मिली लाश, पुलिस ने जताई ये आशंका

Mon, 18 Jan 2021 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक गांव के पास सड़क किनारे स्थित गड्ढे में लापता युवक की लाश बरामद हुई है। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस के पहुंचने पर शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


उसकी पहचान पास के गांव लहनपट्टी निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं है, जिससे ठंड से मौत की भी आंशका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अतरौलिया के लहनपट्टी गांव निवासी विनोद गोंड(35) पुत्र रामआसरे गोंड रविवार की देर शाम घर से निकला था, इसके बाद देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन रात में आसपास उसकी तलाश भी कि लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवर की सुबह लगभग 11 बजे पास के गांव गोरहरपुर के पास सड़क किनारे गड्ढे में एक लाश ग्रामीणों ने देखा। जगल के आग की तरह यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। वहीं सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवा कर शिनाख्त की कवायद शुरू किया।

विज्ञापन

कुछ ही देर में उसकी पहचान लहनपट्टी गांव निवासी विनोद पुत्र रामआसरे के रुप में हो गई। जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरीर पर किसी भी तरह के चोट आदि के निशान नहीं है, जिसके चलते मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो रहा है।

परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं। वहीं सीओ बूढ़नपुर ने बताया कि पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता विकलांग है और कुछ साल पूर्व ही मृतक के पत्नी का भी देहांत हो चुका है। वह 9 साल की एक बच्ची का पिता है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें