फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: लापता बेटी की तलाश में दो महीने तक दर-दर भटकता रहा बेबस पिता, तोड़ा दम; पुलिस पर मदद न करने का आरोप

Tue, 30 Apr 2024 02:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक शख्स की मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव सड़क पर रखकर पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि मृतक की बेटी दो माह पूर्व लापता हुई, जिसे ढूंढने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी चिंता में शख्स की जान चली गई। 
विज्ञापन
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के सीताराम मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले। गौरीशंकर घाट के पास शव सड़क पर रख कर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि दो माह पूर्व बेटी के लापता होने से वह परेशान थे और अधिकारियों व थाने पर जाने पर सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी वजह से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा- बुझाकर शांत कराते हुए ट्रैफिक जाम समाप्त करवाया। 

विज्ञापन


यह है मामला
सीताराम मोहल्ला निवासी बिरजू पांडेय की नाबालिग पुत्री दो माह पूर्व लापता हो गई। बिरजू ने क्षेत्र के ही कुछ लोगों पर बेटी के अहपरण की आशंका जताते हुए शहर कोतवाली में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस अब तक उसकी तलाश नहीं कर सकी। इतना ही नहीं पीड़ित ने जिलाधिकारी तक को पत्रक लिखा।

विज्ञापन


आरोप है कि शहर कोतवाली पर जाने पर पुलिसकर्मी उसके साथ अभद्रता करते थे। इतना ही नहीं मृतक के पुत्र सुनील पांडेय ने भी 15 मार्च को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे किसी तरह बचा लिया गया था। थाना कोतवाली के साथ ही अधिकारियों के यहां चक्रमण के बाद भी उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे बिरजू तनाव में चल रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

ये है आरोप

पुत्र के अनुसार कई दिनों से वे खाना-पीना भी छोड़ दिए थे। जिसके चलते सोमवार को दिन में उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले और गौरीशंकर घाट पर शव सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया।

इस दौरान लोगों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। चक्काजाम की सूचना के दो घंटे बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर राजघाट की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें