फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बारिश में सर्पदंश का खतरा...2024 में 25 तो इस साल तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बारिश से सर्पदंश का खतरा बढ़ गया है। पिछले साल सर्प दंश से जहां 25 लोगों ने जान गवाईं वहीं, इस साल अब तक तीन लोगों की मौत चुकी है। हालांकि इसके लिए आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर की इमरजेंसी समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एंटी वेनम इंजेक्शन के स्टॉक किए गए हैं। चिकित्सक बताते हैं कि सांप के डंसने पर झाड़फूंक-बायगीर के इलाज में न पड़ें और सीधे अस्पताल पहुंचे। 3-4 घंटे में एंटी वेनम इंजेक्शन लगने से मरीज की जान बच सकती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बारिश में सांप समेत अन्य जहरीले कीट के काटने के मरीज बढ़ जाते हैं। इसके लिए इमरजेंसी में इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी वेनम इंजेक्शन का स्टॉक भी किया है। सर्पदंश पीड़ित को तत्काल अस्पताल लेकर आएं, इलाज से मरीज की जान बच जाती है।

सांप के डसने पर कपड़े से बांधे, साबुन से घाव को धोएं

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में करैत, वाइपर और कोबरा जैसे सांप पाए जाते हैं, ये जहरीले होते हैं। करैत अधिक मात्रा में मिलते हैं। जहरीले सर्प के डसने पर घाव के आसपास सूजन बढ़ने लगती है और मरीज बेहोश होने लगता है। सांप के डसने पर कपड़े से उस हिस्से को बांधें, रस्सी का उपयोग कतई न करें। घाव को साबुन से अच्छी तरह से धाेएं और तत्काल लेकर अस्पताल आएं। 3-4 घंटे में एंटी वेनम इंजेक्शन लगने से जहर का प्रभाव कम होने लगता है और मरीज की जान बच जाती है।
विज्ञापन

सांप के काटने से वृद्धा की मौत, परिवार में मातम
महाराजगंज। थाना क्षेत्र के तुकचार खास गांव में इस साल 13 जून को चारा काटने गई रिलेसरी देवी (65) को सांप ने काट लिया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रिलेसरी देवी खेत में चारा काटने गई थीं, तभी एक सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। छह-सात दिनों तक जीवन और मृत्यु से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को उनकी मृत्यु हो गई। रिलेसरी देवी तीन पुत्रों की मां थीं। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि सांप के काटने की घटना 6-7 दिन पहले हुई थी। बृहस्पतिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें