फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस

Fri, 22 Jul 2016 12:24 AM IST
आजमगढ
विज्ञापन
गुजरात में दलित उत्पीड़न के विरोध में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन।
विज्ञापन
गुजरात में दलित उत्पीड़न के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गुजरात की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन

 
जुलूस नगरपालिका परिसर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए डा. अंबेडकर पार्क पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने भाजपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न पर दुख व्यक्त किया। कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है और अब दलितों को भी निशाना बनाया जा रहा है। 

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दलितों की लड़ाई हमेशा लड़ते आए और लड़ते रहेंगे। भाजपा के दलित प्रेम के दिखावे के समर्थन नीति का पर्दाफाश करेंगे। इस दौरान डा. नंद किशोर, राजेश सिंह पटेल, त्रिभुवन दूबे, यदुनाथ यादव, सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, बृजेश नंदन पांडेय, प्रवीण सिंह, हरिकेश मिश्र, मुकेश राय, हरेंद्र सिंह, यदुनाथ सिंह, प्रेमचंद पाठक, हरिश्चंद्र शास्त्री, रीता मौर्या, सुरेश यादव, महताब आलम आदि कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें