फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

Fri, 22 Jul 2016 12:19 AM IST
आजमगढ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट चौराहे पर दयाशंकर का पुतला फूंकते बसपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
भाजपा से निष्कासित प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की ओर से बसपा मुखिया मायावती के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में जगह-जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन


 इस क्रम में जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर का पुतला कलेक्ट्रेट चौराहे पर फूंका। साथ ही दयाशंकर सिंह को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने भाजपा नेता को वर्ग विरोधी बताया। इस अवसर पर सत्येंद्र चौहान, रामजीत चौहान, अमरनाथ गौतम, माता प्रसाद पांडेय, विनोद श्रीवास्तव, रामजन्म मौर्य, अनिल कुमार, केशव भारती, रामपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

उधर, बसपा की नरौली में हुई बैठक में दयाशंकर को गिरफ्तार करने की मांग की गई। वक्ताओं ने भाजपा और दयाशंकर को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सामंतवादी सत्ता चाहती है। इस मौके पर सत्येंद्र चौहान, रामजीत चौहान, माता प्रसाद पांडेय, विनोद, रामजन्म, अनिल कुमार, रामपाल ठाकुर, शंकर बौद्ध, जयप्रकाश,
विज्ञापन

ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।  

वहीं अतरौलिया बाजार  के केसरी तिराहे पर दयाशंकर सिंह का बसपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। बाद में अतरौलिया के रोडवेज केसरी तिराहा, खानपुर तक जुलूस निकाला। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलचंद्र यादव, रमेश यादव, रामचंद्र जायसवाल, दुर्गावती देवी, अनवर हाशमी, साकिर अली, संतोष यादव, विरेंद्र, सुल्तान अहमद, सीताराम निषाद, इंकलेश निषाद, कैलाशी देवी, अभिराजी देवी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें