फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेयरी कॉन्क्लेव-2026 शुरू, आधुनिक तकनीकों से डेयरी व्यवसाय बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने और पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सीडीओ ने कहा कि नंद बाबा दुग्ध मिशन का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, संग्रहण और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने तथा पशुपालकों को आधुनिक डेयरी तकनीकों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन अपनाने की अपील की। उन्होंने देशी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि गोबर और गोमूत्र प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए उपयोगी हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक ढंग से देशी गायों का पालन किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।
कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने आधुनिक डेयरी प्रबंधन, संतुलित पशु आहार, पशु स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार, पशु बीमा, दुग्ध प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी।
साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, आदि पशुपालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें