फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से बालू उतारते समय लगा करेंट, आग लगने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव में मंगलवार को ट्रक से बालू उतारते समय किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करेंट से उसके शरीर में आग लग गई और वह ट्रक पर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। शव का पंचनामा बनवाकर परिवारवालों को सौंप दिया गया। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फ़ूलपुर क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी दीपक (17) पुत्र विजई मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को पास ही में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रक से बालू उतारने गया था। करीब 12 बजे दीपक बालू उतारने के लिए ट्रक पर चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन करेंट की चपेट में आ गया। करेंट की चपेट में आने से दीपक की शरीर में आग लग गई। जलते हुए वह ट्रक पर ही गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें