आजमगढ़। एक तरफ क्षतिग्रस्त सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है वहीं अच्छी सड़कों को खराब और क्षतिग्रस्त दिखाकर उसकी मरम्मत के नाम पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी करोड़ों वारे-न्यारे कर रहे हैं। समाजसेवी संस्था सारथी सेवा संस्थान की शिकायत पर हुई जांच में इसका खुलासा हुआ है। सीडीओ ने जांच पूरी करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि उक्त सड़कों के नवीनीकरण की कोई आवश्यकता नहीं थी। कुछ स्थानों पर गड्ढे थे जिसकी पैचिंग की जा सकती थी।
सारथी सेवा संस्थान केे संयोजक विनीत सिंह रिशू ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर नौ सड़कों के निर्माण में घपले का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि ए श्रेणी की सड़कों को सी में दिखाकर करोड़ों का बजट पास कराया गया है। इन सड़कों के नवीनीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। पीडब्ल्यूडी की ओर से बजट खपाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने राजेश कुमार ने उक्त प्रकरण की जांच सीडीओ आनंद शुक्ला को सौंपी थी। सीडीओ ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन सड़कों की शिकायत थी इसकी जांच उन्होंने और बीडीओ ने भी की। कहीं-कहीं पर मार्ग की पैचिंग की आवश्यकता थी। नवीनीकरण दिखाकर शासकीय धनराशि का आहरण अनौचित्यपूर्ण पाया गया है। किसी भी मार्ग के पुनर्निर्माण की आवश्यकता नहीं है।
ए श्रेणी की सड़कों का नहीं होता नवीनीकरण
शासन से जारी आदेश के अनुसार ए श्रेणी में सड़क अच्छी स्थिति में है तो पुनर्निर्माण की आवश्यकता नहीं है। बी श्रेणी में भी सड़क सामान्य ठीक स्थिति में और कुछ गड्ढे हैं तो भी नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं होती है। सी श्रेणी में सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। चलने लायक नहीं है तो नवीनीकरण की आवश्यकता होती है।
इन सड़कों की हुई थी शिकायत
--बीबीस्त्रत्त्डी मार्ग किमी 01से 20 तक- स्टेट हाइवे- 1.94 करोड़
--छितौनी-एदिलपुर मार्ग- ओडीआर-1.88 करोड़
--बीबीडी मार्ग किमी 21 से 40 तक- स्टेट हाईवे-2.96 करोड़
--गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग-स्टेट हाईवे-3.10 करोड़
--जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग--ओडीआर-1.50 करोड़
--लखनऊ-बलिया मार्ग-स्टेट हाईवे-1.87 करोड़
--जिवली-देवगांव मार्ग- एमडीआर-2.13 करोड़
--छतवारा-देवईत मार्ग-एमडीआर-2.31 करोड़
बनकट-जैगहा-कंधरापुर मार्ग ओडीआर 53
000000000000000000000000000000000000
सारथी सेवा संस्थान की ओर से की गई शिकायत में सड़कों की जांच कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज गई है। मामले में क्या कार्रवाई होगी इस पर डीएम स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा।
आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ
0000000000000000000000000000000000000
अभी मैंने रिपोर्ट देखी नहीं हैं। रिपोर्ट देखने के बाद जैसी गड़बड़ी होगी उसे शासन को पास भेजा जाएगा। शासन स्तर से ही मामले में कार्रवाई होगी।
राजेश कुमार, डीएम