फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में मायके में पत्नी को मारा चाकू, गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
 फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मनरा गांव स्थित अपनी ससुराल आए युवक का शुक्रवार की सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर युवक गुस्सा गया। पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के हाथ मुंह पर चोटें आईं। मायकेवालों ने उसे सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया। आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर उसके विरुद्ध कोतवाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। केस दर्ज होने पर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश की। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी युवक संदीप राम मूलरूप से जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्र गांव का निवासी है। उसकी की ससुराल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मनरा गांव में स्थित है। बताया जाता है संदीप की पत्नी नीतू बीते चार वर्षो से अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। जबकि पति कई बार उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। लेकिन हर बार पत्नी उसके साथ जाने से इंकार कर देती थी। गुरुवार की रात वह पत्नी से साथ चलने की बात की।

इस पर वह इंकार कर दी। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। रात को परिवार के सदस्यों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। लेकिन शुक्रवार की सुबह पुन: इसी बात को लेकर पत्नी के बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर गुस्साए युवक ने पत्नी नीतू पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के संबंध में नीतू के भाई नयम राम ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी फूलपुर सुनील सिंह ने बताया कि विदाई की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें