फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीआई हीरापट्टी शाखा में चोरी का प्रयास

Fri, 20 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी स्थित यूनियन बैक की शाखा में गुरुवार की देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।  गुरुवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी स्थित यूनियन बैंक की छत पर स्थित गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बैंक परिसर में काफी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


हालांकि वह चोरी के प्रयास में सफल तो नहीं हुए लेकिन नोट डिपोजिट मशीन का काफी क्षति पहुंचाई। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच के दौरान चोरों का एक कट्टा और चाकू भी बरामद हुआ।

यूनियन बैंक के महाप्रबंधक पीसी पाणिग्रही ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार चोर 12.38 बजे बैंक की शाखा घुसे हैं और 2.33 बजे तक रहे हैं। चोर छत के  ऊपर लगे गेट को तोड़कर अंदर घुसे हैं। उन्होंने सेफ का हैंडिल और गेट का ताला भी तोड़ा है। उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक प्रेम रंजन द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें