फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर को लूटने वाले तीन शातिर चढ़े हत्थे

Sun, 08 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बहिरादेव मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर तमंचे से भयभीत कर दवा कंपनी के एमआर को लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने देर रात अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटे गए सामान और तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के असंदरा नगर थाने के पुखेन गांव निवासी शुभम सिंह पुत्र दिनेश सिंह लखनऊ के इंदरनगर कालोनी में स्थित यूके टेलीशाप में एमआर के पद पर काम करता है। वह शुक्रवार को अपनी कंपनी का प्रोडेक्ट लेकर अतरौलिया बाजार में आया था।

इस दौरान शुभम जैसे ही बहरादेव मंदिर के पास पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। शुभम को तमंचा दिखाते हुए उसके जेब की तलाशी लेने लगे। इस दौरान बदमाश जेब से 31 हजार रुपये, मोबाइल, बैग में रखी गई दवाइयां लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देते समय बदमाशों ने एक का नाम दिग्विजय सिंह कहकर बुलाए। जिसके आधार पर शुभम ने दिग्विजय और उसके तीन साथियों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घटना के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी और विभिन्न स्थानों से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम अनुराग निषाद पुत्र रूद्रदत्त निवासी उदैना थाना अहिरौला, गोविंद निषाद पुत्र रामसूरत और अजीत कुमार पुत्र विजय प्रकाश निषाद अतरौलिया थाने के गोपाली पटटी गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य ने बताया कि लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किए गए तीनों लुटेरों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें