फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक की दूकान में चोरी

Sun, 01 Feb 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव बाजार स्थित इलेक्ट्रानिक की दूकान का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने करीब 95 हजार रुपये का सामान बटोर ले गए। पीड़ित दूकानदार को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई।
विज्ञापन


उसने सामानों का मिलान कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। जितेंद्र कुमार पुत्र रामबुझारत दीदारगंज थाने के करुई गांव का निवासी है। उसकी कुशलगांव बाजार में इलेक्ट्रानिक सामानों की दूकान है।

थानाध्यक्ष दीदारगंज शमीम अली सिद्धीकी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिली है।

कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान रानीपुर गांव के पास चोरी के सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सामान बरामद करते हुए उनके खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। गिरफ्तार चोर राकेश राजभर व सनोज राजभर पुत्र अच्छेलाल अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के मुस्कराए अंबरपुर गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें