नगर से सटे मोहल्ला हफीजपुर स्थित बिलाल मस्जिद से सौर ऊर्जा की सोलर प्लेट और मरकरी चोरी हो गई है। पेश इमाम ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
मस्जिद में निवर्तमान सांसद जफर अली नकवी ने सोलर लाइट लगवाई थी। पेश इमाम मोहम्मद फारूक सांई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 30 जनवरी की रात में नमाज पढ़ने के बाद वह साढ़े नौ बजे घर चले गए। सुबह साढ़े चार बजे मस्जिद आए तो देखा कि सोलर पैनल और मरकरी गायब थी। पेश इमाम का आरोप है कि इससे पहले उनकी मस्जिद में इनवर्टर, बैटरा, नल, पीतल की टोटी चोरी हो चुकी हैं, तब भी उन्होंने कई लोगों पर शक जाहिर कर पुलिस में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।