फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में पंखे से लटकी मिली युवक की लाश

Tue, 03 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद बिलखतीं महिलाएं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत हो गई। लाश पंखे के सहारे लटक रही थी। जबकि पैर बेड पर मुड़ा हुआ था। मंगलवार की सुबह चाय लेकर पहुंची दादी का उसकी लाश कमरे में मिली। घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की जांच कर
विज्ञापन

रही है।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह पवई ब्लाक क्षेत्र के किसी विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात हैं और  सिधारी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। जहानागंज थाने के निजामुद्दीनपुर गांव में नेवासा मिला है। जहां इनकी मां रहती है।

विनोद का बेटा अविनाश सिंह (22) बीटेक की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह निजामुद्दीनपुर गांव अपनी दादी के यहां चला गया। अविनाश रात को भवन के तीसरे तल के छत पर सोया हुआ था। मंगलवार की सुबह उसकी दादी चाय लेकर पहुंची तो अविनाश को छत पर नहीं देख कमरे में गई।
विज्ञापन


तो वहां अविनाश की लाश पंखे के सहारे लटकी देख चीख पड़ीं। रही थी। दो बहनों के  इकलौते भाई अविनाश की मौत की सूचना उसके पिता ने पुलिस को दी। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी डा. विपिन ताडा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एसओ जहानागंज अशोक तिवारी को जांच दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें