फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने किया बालिका से दुष्कर्म

Sun, 25 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित एक मुहल्ले में होमगार्ड ने दस वर्षीय बालिका के साथ रविवार की शाम बलात्कार किया। बालिका के जानकारी देने पर परिवार वालों ने मुहल्ला निवासी होमगार्ड के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि बालिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एक मुहल्ला निवासी 10 वर्षीय एक बालिका रविवार की शाम सात बजे दूकान से सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान मुहल्ला निवासी एक होमगार्ड ने उसे बुलाया और उसे लेकर खेत में चला गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। रोती हुई घर पहुंची बालिका ने घर वालों को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी तो परिवार वाले हैरत में रह गए।

वह सीधे कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने होमगार्ड के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि बालिका को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र साहू ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि बालिका को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, मुहल्ले में बालिका के साथ घटी इस घटना से मुहल्ले वालों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें