फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन की पिटाई अस्पताल में तोड़फोड़

Sat, 13 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक्स-रे कराते समय शनिवार की सुबह हुए विवाद होने से नाराज पालीटेक्निक कालेज के एक दर्जन से अधिक छात्रों ने अस्पताल में हमला बोल दिया। टेक्नीशियन की पिटाई करते हुए जमकर तोडफ़ोड़ किया। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए डाक्टर और कर्मचारियों ने ओपीडी ठप कर दिया। अस्पताल का काम ठप होने से करीब 300 से अधिक मरीज बगैर दवा लिए ही वापस लौट गए। सीएमओ के आश्वासन पर अस्पताल के कर्मचारी काम पर वापस लौट आए। सीएमओ ने कहा कि घटना के संबंध में घायल टेक्नीशियन की तरफ से तहरीर दे दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शहर से सटे सरकारी पालीटेक्नीक कालेज में पढ़ने वाले एक छात्र के हाथ में चोट लग गई। शनिवार को छात्र अपना एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचा।
इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद टेक्नीशियन राजनाथ काम कर रहा था। टेक्नीशियन का कहना है कि छात्र मशीन पर अपना हाथ रखते समय हिला दे रहा था। जिससे एक्सरे सही ढंग से हो नहीं पा रहा था। इसलिए उसने छात्र को ठीक से हाथ रखने की बात कहा। जो उसे नागवार लगी और वह बाहर चला गया।

कुछ देर बाद छात्र के साथ करीब एक दर्जन से अधिक युवक पहुंचे और पहुंचते ही टेक्नीशियन राजनाथ को लात, घूसों से पीटने लगे। इस दौरान तोडफ़ोड़ भी किया। डाक्टर और कर्मचारी काम बंद कर मौके की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक सभी मनबढ़ भाग गए। नाराज डाक्टर और कर्मचारियों ने काम बंद कर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन



अस्पताल की ओपीडी बंद होने से करीब 300 से अधिक मरीजों को बगैर इलाज कराए ही घर लौट जाना पड़ा। शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर सीएमओ भी पहुंच गए। उन्होंने डाक्टर और कर्मचारियों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया और सभी काम पर लौट आए।

एक्सरे कराते समय छात्र अपना हाथ हिला दे रहा था। टेक्नीशियन थोड़ा ऊंचा सुनता है। इसलिए उसने तेज आवाज में बोल दिया, जो छात्र को नागवार लगा और वह अपने साथियों को बुलाकर मारपीट और तोड़फोड़ किया। टेक्नीशियन की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है -  डा. एसके त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें