फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट जांच में पकड़े 54 बेटिकट, वसूला जुर्माना

Fri, 05 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में  टीम ने 54 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। टीम में शामिल 40 टीटी व 40 पुलिस कर्मियों ने स्टेशन को घेर कर यात्रियों की चेकिंग की। टीम ने देर रात तक बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई जारी रखी।

रेलवे मजिस्ट्रेट अंबाला डिवीजन अभिषेक फुटेला के नेतृत्व में टीम शुक्रवार दोपहर एक बजे यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर उतरते ही पुलिस कर्मियों ने जगाधरी रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्म को घेर लिया ताकि कोई भी बेटिकट यात्री मौका पाकर वहां से भाग न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से लेकर चेकिंग अभियान शाम सात बजे तक जारी रहा। इस दौरान टीम ने दस ट्रेनों को स्टेशन पर चेक किया जिनमें से 54 बेटिकट यात्री पकड़े गए। स्टेशन पर टीटी व पुलिसकर्मियों को देख कर बेटिकट यात्रियों ने यहां वहां से खिसकने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर भी अनुशासन देखने को मिला। क्योंकि हर दिन काफी संख्या में ऐसे लोग स्टेशन पर घूमते रहते थे जिन्हें कहीं आना जाना नहीं होता था। वे घूमते फिरते स्टेशन पर ही बैठ जाते थे। इसके अलावा कई मनचले लड़के भी स्टेशन पर मंडराते हुए देखे जाते थे। परंतु मजिस्ट्रेट टीम की चेकिंग के कारण ये लोग स्टेशन पर नहीं दिखे। स्टेशन पर वहीं यात्री थे जिन्हें ट्रेन में सफर करना था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें