फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गोली मारकर की गई अधेड़ की हत्या

Sat, 07 Feb 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नई गांव के दक्षिण सिवान में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर श्रीपत यादव की हत्या कर दी। बदमाशों ने धारदाह हथियार से गुप्तांग भी काट दिया।
विज्ञापन


वह काफी दूर से पीछा कर रहे थे। जैसे ही श्रीपत बाइक से नई गांव के दक्षिण आबादी से दूर सिवान में पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें बाइक रोकने के लिए कहा। शक होने पर श्रीपत बाइक से कूदकर गेहूं के खेत में भागने लगे। इसी बीच बदमाशों ने करीब तीन सौ मीटर खेत में दौड़ाकर उन्हें गोली मार दिया। पुलिस घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।

मेहनगर थाना क्षेत्र के देवईत उष्मापुर गांव निवासी श्रीपत यादव (55) पुत्र दुलार सूद पर रुपये देने का कारोबार भी करते थे। 21 नवंबर 2014 की शाम उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के आरोप में गांव के ही चार लोग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर श्रीपत बाइक से डीहा बाजार गए हुए थे। अपराह्न करीब ढाई बजे वह डीहा से घर के लिए चले। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश भी श्रीपत के पीछे लग गए। जैसे ही श्रीपत बाइक से नई गांव के दक्षिण सिवान में आबादी से दूर पहुंचे, पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर बाइक रोकने के लिए कहा।

संदेह होने पर श्रीपत बाइक से कूदकर गेहूं के खेत में भागने लगे। इस पर बदमाशों ने उन्हें करीब तीन सौ मीटर तक दौड़ाकर गोली मारी व भाग निकले। बदमाशों ने तीन गोली श्रीपत के सिर और एक जांघ में मारी। साथ ही धारदार हथियार से गुप्तांग भी काट ले गए।

 उधर, आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर मेहनगर और तरवां थाने की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष मेहनगर विनोद सोनकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें