फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेतकर हत्या

Sat, 07 Feb 2015 12:36 AM IST
निगोही (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला दीना वाली बगिया में रहने वाले 28 वर्षीय लाल बहादुर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि यह हत्या भैंसा बेचने के लालच में की गई है। शुक्रवार को लाल बहादुर का शव कैमुआ नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन

मोहल्ला दीना वाली बगिया में रहने वाले लाल बहादुर ने एक भैंसा पाल रखा है। लाल बहादुर के पिता श्रीकृष्ण के मुताबिक बृहस्पतिवार को दो युवक साइकिल से उसके यहां आए और बताया कि वह गांव रुद्रपुर के रहने वाले हैं और उन्हें अपनी भैंस का गर्भाधान कराना हैं। रुपये के लेनेदेन की बात होने के बाद लाल बहादुर भैंसा लेकर उनके साथ चला गया। दोपहर में लाल बहादुर का छोटा भाई राकेश गांव उदरा के नखासे गया। उसने वहां देखा कि एक युवक उसके भैंसा को बेचने का सौदा कर रहा है। राकेश ने टोका तो वह युवक हड़बड़ा गया और उसने राकेश पर तमंचा तान दिया। राकेश के शोर मचाने पर युवक तमंचा लहराता हुआ भाग गया। देर शाम तक जब लाल बहादुर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उसे तलाशा,  किया, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने कैमुआ नाले में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर लाल बहादुर के परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त लाल बहादुर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राकेश की तरफ से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। इंस्पेक्टर केके यादव के मुताबिक भैंसा के लालच में लाल बहादुर की हत्या होनी प्रतीत हो रही है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें