तहबरपुर बाजार से घर लौट रहे युवक को घात लगाये बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गली लगने से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर तहबरपुर थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। घायल युवक शिवशंकर उर्फ नेपाली स्/ह्र ललई उम्र 23 वर्ष है। वह तहबरपुर थाने के सिकदरपुर गांव का निवासी है। मंगलवार की रात आठ बजे वह पैदल ही बाजार से घर लौट रहा था।
जैसे ही कंतूगंज बाजार के बाहर निकला कि घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दिया। पुलिस अश्नाई सहित अन्य मामलों को प्रमुख मानकर जांच में जुटी हुई है।