फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 13 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन बेलकुंडा गांव में बुधवार की शाम फावड़े से मां पतिराजी और पड़ोसी के बालक राम अशीष की हत्या करने वाले हरेंद्र पटेल को पुलिस ने बुधवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारे ने बताया कि ऊपर से आदेश हुआ और उसने अपनी मां की गर्दन काट डाली। उधर, मृत बालक के पिता चंद्रिका पटेल ने हरेंद्र के विरुद्ध  हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


हरेंद्र सिंह पटेल बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हरेंद्र की मां पतिराजी देवी (55) दरवाजे के बाहर अलाव ताप रही थी। तभी हरेंद्र कहीं से घूमकर लौटा और बगैर कुछ बोले ओसारे में रखा फावड़ा उठाया और पतिराजी के सिर पर प्रहार कर दिया। जोरदार हमले से पतिराजी का सिर धड़ से अलग हो गया। चूंकि हत्यारा वारदात के समय लुंगी और बनियान पहने था। रात को ठंड लगी तो वह अपने घर पहुंचा। जिस पर परिवार वालों ने उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस हिरासत में हरेंद्र ने घटना के संबंध में बताया कि ऊपर से आदेश हुआ और उसने अपनी मां के ऊपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर रामआशीष को भी मारा। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हरेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बातचीत से लग रहा कि हरेंद्र का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। हालांकि यह परीक्षण का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें