फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ई में घुसी पिकअप ने सोई बालिका को रौंदा

Sun, 27 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
हर मेले का होता है आयोजन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नगर पंचायत अतरौलिया के खानपुर फत्तेह मुहल्ले में शनिवार की भोर में अनियंत्रित पिकअप एक व्यक्ति के मड़ई में घुस जाने से चारपाई पर सो रही एक आठ वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई। जबकि उसके मां-बाप और चार वर्षीय बहन घायल हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


लोगों ने पिकअप और चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां मां की हालत गंभीर बनी हुई है। 

खानपुर फत्तेह मुहल्ला निवासी हरिश्चंद (40) सड़क के किनारे मड़ई डालकर परिवार सहित रहता है। शुक्रवार की रात हरिश्चंद परिवार सहित मड़ई में सोया हुआ था। शनिवार की भोर में चार बजे आजमगढ़ की तरफ से दूध लादकर पिकअप चालक बाराबंकी जा रहा था। नगर पंचायत अतरौलिया के खानपुर फत्तेह मुहल्ले में पिकअप अनियंत्रित होकर हरिश्चंद की मड़ई में घुस गई।
विज्ञापन


इसमें हरिश्चंद के अलावा चारपाई पर सो रही उसकी आठ वर्षीय बेटी प्रतिभा, पत्नी कलावती देवी (35) और चार वर्षीय बेटी गुंजा घायल हो गई।  घटना के बाद पिकअप चालक भागना चाह रहा था। लेकिन मुहल्ले के लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि प्रतिभा की मौत हो गई। जबकि इन तीनों को पीएचसी अतरौलिया में भर्ती कराया गया।

डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हरिश्चंद और गुंजा को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। जबकि कलावती की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ बूढनपुर राधेश्याम ने बताया कि पिकअप और चालक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गाड़ी सीज कर चालक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें