फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध स्वरूप स्टाल लगाकर बेचेंगे चाय 

Sun, 27 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी संघ ने केंद्र सरकार के विरूध कैडिल मार्च निकाला। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। एक्साईज ड्यूटी के विरोध में स्वर्ण का कारोबार 26वें दिन भी ठप्प रहा। शहर और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें बंद रही। शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष कुंदन  वर्मा की अध्यक्षता में पुरानी बस्ती स्थित पंचायती भवन में बैठक हुई। इसमें स्वर्ण व्यापारी गांव गांव जाकर लोगों को चल रहे आंदोलन की जानकारी  देते का निर्णय हुआ। 
विज्ञापन


बताया कि सराफा व स्वर्ण  व्यवसायियों के बंदी का 26वां दिन है। इसके चलते जनपद में करोड़ों रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ। कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री की हठधर्मिता के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों की पार्टी  कही जाने वाली भाजपा के शासन काल में व्यापारी दु:खी है, इसका संज्ञान  प्रधानमंत्री को लेना चाहिए।

जिला  महामंत्री मनोज सराफ ने बताया कि 28 मार्च को जिला मुख्यालय पर स्टाल लगाकर चाय बेचेंगेे। इस मौके पर रामकुमार  सरफ, मोती सराफ, हरिमोहन वर्मा, रामकृष्ण सोनी, रमेश कुमार सराफ, सोहन लाल वर्मा, प्रमोद कुमार, सुनील सोनी, शिव गुप्ता, पंकज सोनी, हरिओम  वर्मा व पवन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें