फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाश धर्मेंद्र पासी गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया साइको किलर पहलवान
विज्ञापन
12 हजार रुपये के इनामी बदमाश धर्मेंद्र पासी को बुधवार की दोपहर सरायमीर थाना क्षेत्र के शाहपुर तिराहे पर हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट के रुपये, बाइक और नाइन एमएम की पिस्टल बरामद की है। कप्तानगंज थाने की पुलिस टीम पर फायरिंग समेत लूट के आठ मामलों में उसकी तलाश थी। उस पर लूट, हत्या के प्रयास सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस धर्मेंद्र की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर और अंबेडकर नगर जिले की पुलिस को काफी दिनों से धर्मेंद पासी की तलाश थी।
विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के अराजीदेवारा नैनीजोर गांव निवासी धर्मेंद्र पासी पुत्र परमहंस एक पेशेवर अपराधी है। बुधवार को वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए बाइक से जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के साथ शाहपुर तिराहे पर घेराबंदी कर धर्मेंद्र पासी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही धर्मेंद्र बाइक से आता हुआ दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस से खुद को घिरा देखकर धर्मेंद्र पुलिस पर फायर कर भागने लगा लेकिन पुलिस टीम अपना बचाव करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने धमेंद्र पासी के पास से लूट के दो हजार रुपये, लूट की एक बाइक और प्रतिबंधित नाइन एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने बताया कि वह लूट की किसी वारदात को अंजाम देने के लिए शाहगंज की तरफ जा रहा था। उसके साथी आगे इंतजार कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र पासी पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


धर्मेंद्र अपने साथियों संग कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूटकर भागते समय पुलिस पार्टी पर फायर कर भाग गया था। पुलिस की माने तो जहानागंज में शराब की दूकान से लूट, गंभीरपुर में पेट्रोल पंप और ट्रक चालक से लूट, निजामाबाद में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट सहित अन्य आठ मामलों में वांछित था। इसके विरुद्ध आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर और अंबेडकर नगर जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक लूट और हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार किया गया बदमाश धर्मेंद्र पासी 12 हजार रुपये का इनामी है। वह सुजीत सिंह भकोले गिरोह का सदस्य है। उससे पूछताछ में उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। पुलिस अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुटी है। - कुंतल किशोर, एसपी आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें