फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, चार घायल

Wed, 18 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे - फोटो : FILE
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात चालक को झपकी आने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर नीचे सर्विस रोड पर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। अन्य हादसे में यात्री बस पलटने से बची।
विज्ञापन


राकेश कुमार निवासी गांव बैना टप्पल (अलीगढ़) चार साथियों के साथ ऑल्टो कार (यूपी-16 एएल 1511) से मंगलवार रात आगरा से नोएडा की ओर आ रहे थे। नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 68 के समीप करीब 12 बजे हादसा हुआ। कार में सवार नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप और सत्यवीर समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को कैलाश हास्पिटल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया।

एक्सप्रेसवे पर दूसरा हादसा बुधवार सुबह हुआ। आगरा से नोएडा की तरफ जा रही प्राइवेट बस (यूपी-80 बीसी 9535) नौहझील क्षेत्र में अंडर पास पुलिया के डिवाइडर पर चढ़ गई। बस पलटने से बाल-बाल बची। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन चीख-पुकार मच गई। इधर चालक उदयभान सिंह बस छोड़कर मौके से भाग गया। परिचालक सत्यवीर निवासी गांव फतेहपुर, थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद ने हादसे की सूचना एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें