फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन की नस कटने से नवजात की मौत

Thu, 17 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
नवजात की मौत
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही से हुई दो नवजातों की मौत का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि बुधवार को प्राइवेट डाक्टर की लापरवाही उजागर होने पर परिवार के लोग हंगामा करते हुए थाने में तहरीर दी। उनका आरोप है कि आपरेशन के दौरान नवजात के गर्दन की नस कट जाने से मौत हो जाने की बात डाक्टर उनसे छिपा गए और सर्जरी कर मृत नवजात को मां के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मुहल्ला निवासी हाजी कलामुद्दीन की पत्नी सगीना खातून को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को घर वाले शहर के लछीरामपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सगीना के भर्ती होने पर अस्पताल की डाक्टर प्रसव के लिए आपरेशन की। इस दौरान गलती से बालिका के गर्दन की नस कट जाने से उसकी मौत हो गई।

बच्ची की मौत के बाद डाक्टर ने यह राज छिपाए रखा।  आपरेशन होने से मां बेसुध थी। जबकि नवजात को बगल में लिटाया गया था। बुधवार की सुबह सगीना को देखने नात रिश्तेदार पहुंचे तो इस रहस्य का पता चला। डाक्टर की लापरवाही उजागर होने से नाराज परिवार के लोग डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराते हुए सभी को थाने लाई।
विज्ञापन


जहां हाजी कलामुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सगीना खातून को यह छठा बच्चा पैदा हुआ था। शहर कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें