फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर पाथने के विवाद में अधेड़ की हत्या

Sun, 22 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव मेें शनिवार की शाम गोबर पाथने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट में महिला ने अधेड़ के नाजुक अंग पर प्रहार कर दिया। परिणामस्वरूप घायल हुए अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।
विज्ञापन


 मृतक रामअवध राजभर (45) इमादपुर गांव का निवासी था। वह रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे रामअवध की पत्नी जड़वता देवी गांव के सिवान में गोबर पाथने गई।

जहां पहले से ही उसकी पड़ोसन शांति देवी पत्नी हीरालाल गोबर पाथ रही थी। वहां किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं  में विवाद हो गया। झगड़ा होने की सूचना पर शांति देवी की चारों बेटियां मौके पर मां की तरफ से पहुंच गई।
विज्ञापन


तभी बाजार से घर लौट रहा रामअवध राजभर भी वहां पहुंच गया। पत्नी के साथ झगड़ा होते देख रामअवध बीच बचाव करने के लिए चला गया। इस दौरान दूसरे पक्ष की महिला ने रामअवध के नाजुक अंग पर प्रहार कर दिया। चोट लगने से रामअवध बदहवास होकर जमीन पर गिर गया।

रामअवध की जमीन पर गिरते ही दूसरे पक्ष की हमलावर महिलाएं मौके से फरार हो गई। जबकि उसके घर के लोग उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने लगे। इसी बीच उसकी मौत हो गई।

मृत रामअवध चार पुत्र और तीन पुत्रियों का पिता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दीदारगंज शमीम अली सिद्दीकी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए रामअवध के पिता कंता राजभर ने पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्र्ज है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें