फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी, होमगार्ड की मौत

Sun, 22 Feb 2015 12:20 AM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बरैंचा में पिकेट ड्यूटी पर जा रहे सिपाही और होमगार्ड की बाइक को तेज रफ्तार बोलरो ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों बोलरो में फंस गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। हादसे में दोनों की सरकारी राइफल क्षतिग्रस्त हो गई और कई कारतूस गायब बताए जा रहे हैं। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली मोहम्मदी में तैनात सिपाही अशोक वर्मा और क्षेत्र के ही गांव राजगढ़ निवासी 42 वर्षीय होमगार्ड इशहाक शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर मार्ग स्थित बरैंचा में पिकेट ड्यूटी पर जा रहे थे। मोहम्मदी कसबे से तीन किलोमीटर आगे पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बोलेरो में फंसने के कारण दोनों काफी दूर तक घसीटते चले गए। इससे दोनों की सरकारी राइफल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और होमगार्ड इशहाक की राइफल की पांच कारतूस भी गायब हो गईं। राहगीरों ने जब पुलिसकर्मियों को सड़क पर जख्मी हालत में पड़े हुए देखा तो तत्काल इसकी सूचना पर मोहम्मदी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात में होमगार्ड इशहाक ने दम तोड़ दिया। सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मोहम्मदी पुलिस ने सिपाही अशोक की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा निवासी बाइक सवार एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कंजा गांव निवासी 20 वर्षीय उदयराज स्कूटी से नगर के एक समारोह में शामिल होने के लिए घर से आया था। रात को घर जाते समय उनके साथ स्कूटी पर गांव के सचिन (17),सुमित (15) पुत्र महेश, प्रतीक (12) पुत्र सुनील कुमार भी थे। मोहम्मदी रोड पर गांव के करीब धर्मकांटे के पास जब वह पहुंचे तो सामने से रोडवेज की बस आ रही थी। बस की तेज रोशनी के कारण उदयराज की आंखें चकाचौंध हो गईं और वह मिल से गन्ना बेचकर जा रही बैलगाड़ी से टकरा गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उदयराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रतीक ने बताया कि बैलगाड़ी में रेडियम पट्टी नहीं लगी थी। इसी से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें