फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Sun, 13 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की हत्या
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जित्तूगंज नहर की पुलिया पर बैठे बदमाश आजम कुरैशी की शनिवार की शाम ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिलरियागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। कहीं जाने के लिए वाहन के इंतजार में नहर के पुल के पास स्थित मकान के सामने बाइक के साथ खड़ा था। उसी समय सफारी कार में सवार बदमाश घटना को अंजाम दिया और भाग गए।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र के लोग हंगामा करते हुए सड़क पर उतर आए लेकिन पुलिस के पहुंचने पर शांत हो गए। सूचना मिलने पर एसपी कुंतल किशोर, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ सदर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बदमाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव निवासी आजम कुरैशी उर्फ आजम कसाई (35) पुत्र सगीर पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका कई जिलों में आतंक था। वर्ष 2006 में बिलरियागंज थाने की पुलिस ने उसका हिस्ट्रीशीट खोला था। उसका ननिहाल गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसईदपुर गांव निवासी वसीर के घर है। वह यहीं पर आया हुआ था। शनिवार की शाम को आजम कहीं जाने के लिए वाहन के इंतजार में जित्तूगंज नहर की पुलिया पर बैठा हुआ था। तभी एक सफारी कार में सवार कुछ लोग आए और उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली आजम के सिर, पैर, जांघ, पेट आदि में लगी थी।
विज्ञापन


गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते कि बदमाश फरार हो गए। गोली से घायल आजम ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के विरोध में कुछ लोग सड़क पर उतरे लेकिन बाद में सच का पता चलने के बाद वे मौन साध गए। एसपी कुंतल किशोर, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ सदर के अलावा गंभीरपुर, रानी की सराय, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम आदि मौके पर पहुंच गई।

आजम कुरैशी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि आजम के विरुद्ध आजमगढ़ के अलावा मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, फैजाबाद, अंबेडकर नगर  समेत अन्य जिलों में लूट और हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें