फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दूकान से लाखों की चोरी

Tue, 29 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के शेरपुर तिराहे पर स्थित एक किराने की दूकान में रविवार रात नकब लगाकर घुसे चोर 25 हजार रुपया नकदी सहित पौने दो लाख के सामान ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दूकानदार चोरी गए सामानों का मिलान कर तहरीर दी।
विज्ञापन



नगर पंचायत निजामाबाद के हुसेनाबाद मुहल्ला निवासी संतोष गुप्ता कस्बे से सटे शेरपुर तिराहे पर किराए का कमरा लेकर किराने की दूकान खोला है। रविवार रात करीब आठ बजे वह दूकान बंद कर घर चला आया।


रात को सुनसान माहौल पाकर चोर संतोष की दूकान में पीछे से नकब लगाकर घुसे और 25 हजार रुपये नगद और 1.75 लाख रुपये के बिस्कीट, काजू, बादाम, च्यवनप्रास, अरहर की दाल आदि चुरा ले गए। सोमवार सुबह संतोष अपनी दूकान खोला तो नकब लगाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन



चोरी की जानकारी जब बाजारवासियों को हुई तो लोगों में इस बात की भी सुगबुगाहट शुरू हो गई कि रात करीब दस बजे तक दूकान के बाहर सीओ सदर योगेंद्र सिंह और एसओ निजामाबाद सुरेश चंद काफी देर तक बातचीत कर रहे थे। इसके बाद दोनों लोग अलग-अलग दिशा में चले गए। एसओ निजामाबाद सुरेश चंद ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें