साल 2018 में स्पेशल कोर्ट ने मामले में आरोप भी तय कर दिया है। अब इसी हत्याकांड को लेकर जनपद पुलिस ने मुख्तार पर शिकंजा कसने की रणनीति तय की है। इसके तहत मुख्तार समेत 9 पर तरवां थाने में गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इसमें मुख्तार अंसारी पुत्र सुबहानउल्ला निवासी युसूफपुर मोहम्मदाबाद मऊ के अलावा राजेंद्र पासी, राजन पासी, हरिकेश यादव, राजेश सिंह, सोहन पासी, छोटा पंकज, श्याम बाबु पासी व अभिषेश मिश्रा निवासी बेलघाट गोरखपुर शामिल है।
2014 में हुए हाईप्रोफाइल हत्याकांड में मुख्तार व उनके समर्थकों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए तरवां थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इसके साथ ही उनकी गैंगशीट खोली जा रही है। जल्द ही गैंगेस्टर में शामिल मुख्तार समेत अन्य की संपत्ति आदि भी 14/ए के तहत जब्त करने की कवायद शुरू की जाएगी।
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।