फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता व साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस, विरोध करने पर परिवार को झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी

Wed, 07 Oct 2020 04:36 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने स्थानीय कचहरी के अधिवक्ता व उसके साथियों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोपित अधिवक्ता पूर्व में भी रेप के मामले में जेल जा चुका है और घाटमपुर उपचुनाव में खुद को एक दल का प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा है। 

गिरसी गांव निवासी अधिवक्ता राजेंद्र धमाका घाटमपुर कचहरी में वकालत करता है। एक युवती ने उस पर व उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि अगस्त 2020 में वह घाटमपुर बस स्टैंड पर थी तो उसे झांसा देकर किराये के मकान में रहने वाले अधिवक्ता राजेंद्र धमाका अपने साथ घर ले गया और घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

डरा धमकाकर उसने, उसके साथी अर्जुन सिंह ठाकुर, पंडित महाराज, प्रशांत ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपियों पर परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसवा कर जेल भेजने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

कहा कि बुधवार सुबह जब उसने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने पकड़कर उसके साथ फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब दो वर्ष पूर्व भी अधिवक्ता राजेंद्र धमाका दुष्कर्म के मुकदमे में जेल जा चुका है।

बोले जिम्मेदार
युवती की तहरीर पर अधिवक्ता राजेंद्र धमाका, अर्जुन सिंह ठाकुर, पंडित महाराज तथा प्रशांत के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आरोपितों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजीव सिंह, एसओ, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें