फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवारा में धधक रही मौत की भट्ठी

Sun, 29 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब की वजह से प्रदेश के विभिन्न शहरों में भले ही कोहराम मच रहा हो, लेकिन रौनापार थाना क्षेत्र में यह धंधा कुटीर उद्योग के रूप में चल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहे इन अड्डों पर तैयार होने वाली शराब आसपास के कई जिलों में सप्लाई की जा रही। प्रधानी चुनाव में यहां के शराब की धूम है।
विज्ञापन


सगड़ी तहसील में घाघरा नदी के उस पार और तराई वाले गांव महुला देवारा, गांगेपुर, सहबदिया, हाजीपुर, हैदराबाद, महुला सुरैली आदि गांव में हाथ भट्ठी की शराब बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। नदी के किनारे झाड़ियों में यह लोग अपनी अलग-अलग भट्ठियां बनाए हुए हैं।

गांव में तैयार शराब गोरखपुर, अंबेडकर नगर, मऊ आदि जिलों में सप्लाई की जाती हैं। धंधे से जुड़े लोगों की माने तो उनके यहां रौनापार थाने के सिपाही और आबकारी विभाग के लोग हर माह वसूली करते हैं। पुलिस उन लोगों को पकड़ती है, जो महीना नहीं देते या अधिकारी को अपना रेट बढ़ाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रौनापार अश्वनी पांडेय ने बताया कि पुलिस को जब-जब सूचना मिलती है, तब छापेमारी कर कार्रवाई की जाती है। नदी के उस पार वाले भाग में कठिनाई होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें