फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर दफनाई गई लाश मिली

Sun, 14 Aug 2016 12:09 AM IST
azamgarh
विज्ञापन
गन्ने के खेत में गड़ी हुई लाश को खुदवाकर निकलवाती पुलिस। - फोटो : azamgarh
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के करिया का पूरा गांव में शनिवार की दोपहर गन्ने खेत में दफनाई हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश निकाली। शव की शिनाख्त न होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। शव के दोनों हाथ और एक पैर गायब है। काफी दिनों तक  दबा होने की वजह से लाश क्षत विक्षत हो चुकी है।
विज्ञापन


सीओ सदर सोहराब आलम ने बताया कि करिया का पूरा गांव के दक्षिण सड़क से सटा एक व्यक्ति के खेत में गन्ने की फसल बोई हुई है। शनिवार की दोपहर खेत में काफी संख्या में कुत्ते इकट्ठा थे। यह देख लोग वहां जुट गए। इसी बीच किसी ने खेत में जाकर देखा तो गड्ढा खोदकर पाटा गया था। कुछ दूर पर चप्पल पड़े थे। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शाम करीब पांच बजे एसओ महराजगंज शिशिर त्रिवेदी मौके पर पहुंचे।

गांव वालों की मदद से गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला गया। सीओ ने बताया कि मरने वाले की उम्र 30 से 40 वर्ष के आसपास होगी। उसके दोनों हाथ और बायां पैर गायब है। अनुमान लगाया जा रहा कि हत्या करने से पहले आरोपी ने हाथ और पैर काटकर अन्यत्र फेंक दिए हैं और शव यहां गाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें