फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस में मोबाइल चुराते दो धरे

Sun, 14 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल चुराते हुए दो बदमाशों को जीआरपी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से वैशाली एक्सप्रेस में चुराए गए मोबाइल समेत चोरी के पांच स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश एमएसटी (मासिक पास) बनवाकर ट्रेन में सफर करते थे और इसी दौरान वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वैशाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-2 पर आई थी। इसमें लखनऊ निवासी प्रशांत सवार थे। दो बदमाशों ने उनका मोबाइल चुरा लिया। प्रशांत को इसका आभास हुआ तो उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों की मदद से दोनों चोरों को पकड़ कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।

पकड़े गए बदमाश शैजी और कासिफ मोहल्ला सराय रहमान तार वाली गली अलीगढ़ के रहने वाले हैं। इनसे प्रशांत का चोरी हुआ मोबाइल और चार अन्य स्मार्ट फोन बरामद हुए हैं। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाश दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं आरोपियों से एमएसटी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें