फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 किसानों का चेक गायब

Sat, 13 Feb 2016 11:53 PM IST
भारतेंदु मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र केे हरैया ब्लॉक क्षेत्र के देवाराखास राजा गांव व उससे लगे अन्य गांव के 180 किसानों को दैवीय आपदा के तहत मिला चेक लापरवाही के चलते बैंक परिसर से गायब हो गया। इसका परिणाम है, किसान ढाई माह से भुगतान के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


बताते चले कि किसानों को ओलावृष्टि के साथ अन्य आपदा की धनराशि सगड़ी तहसील से दी गई थी। किसान मिले चेक को काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक हाजीपुर खोजौली में जमा किए थे। किसानों की माने तो वे चेक को नवंबर माह में 15 तारीख के आसपास जमा किए थे।

चेक जमा करने के एक सप्ताह बाद से किसान भुगतान पाने के लिए बैंक का चक्कर लगाना शुरू कर दिए लेकिन उन्हें न तो रूपया मिला और न ही कोई सार्थक उत्तर। इस पर किसान शुक्रवार को किसानों ने बैंक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस पर प्रबंधक राम प्रसाद जायसवाल ने बताया कि उनका चेक गायब हो गया है, साथ ही दूसरा चेक जारी करने के लिए तहसीलदार को पत्र भेजा गया है। ताकि चेक आए तो किसानों का भुगतान किया जा सकें। इस पर किसान तहसीलदार से संपर्क किए। तहसीलदार शिवधर चौरसिया ने बताया कि उन्हे बैंक की तरफ से अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने एसडीएम सगड़ी हिमांशु गुप्ता को जानकारी दी।

पहले इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद दूसरा चेक जारी होगा। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मुकदमा चेक धारक दर्ज कराएं, क्योंकि चेक तो तहसील से उन्हें दिया गया था, लेकिन यह तय है कि बिना रिपोर्ट दर्ज हुए दूसरा चेक जारी नहीं होगा। - हिमांश,ु एसडीएम सगड़ी

10 लाख के थे चेक : दैवीय आपदा के तहत सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक के देवाराखास राजा गांव निवासी फूलचंद्र पुत्र रामनाथ को 9 हजार रूपये का, कपिलदेव पुत्र सूर्यबली 4500 का, धुपयी पुत्र मोलयी का 6000, चंपा पत्नी रामबृक्ष को 7000,  छांगुर पुत्र मोहन का 6000, कुनमुन पुत्र रामदवर का 8000, इंद्रासन पुत्र श्यामबली को 9000, रामलोचन पुत्र सभूति को 6000, श्रीकेश पुत्र गंगा को 9000,  बालचंद पुत्र सिताराम को 5000, फूलचंद पुत्र रामनाथ को 9000, हरिश्चंद पुत्र रामनाथ को 9000 का चेक मिला था। देवारा खास राजा गांव की प्रधान इद्रावती के पति पल्टन यादव ने कहा कि कुल 180 लोगों को दस लाख रुपये का चेक सरकार की तरफ से दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें