कोयलसा डिग्री कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव को हटाए जाने से नाराज छात्र नेताओं ने गुरुवार को शिब्ली महाविद्यालय गेट के सामने कालेज प्रशासन का पुतला फूंका। छात्र ने जिला प्रशासन से अविलंब छात्रसंघ बहाली की मांग की। बताते चलें कि किसी मामले को लेकर कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव को पद से हटा दिया था।
इस बात को लेकर छात्रनेताओं द्वारा जिला प्रशासन से लेकर सभी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज छात्रनेताओं द्वारा गुरुवार को शिब्ली महाविद्यालय गेट के सामने कोयलसा कालेज प्रशासन का पुतला फूंका।
छात्रनेता शम्स तबरेज और विशाल चंद्र यादव ने कहा कि जिला के अधिकारियों को पत्र सौंप दिया है। अगर जल्द ही छात्रसंघ को बहाल नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर लालजीत यादव, अब्दुल रहमान, विवेक सिंह, अविनाश यादव, मोहम्मद शाकिर, विनीत सिंह, क्षेमेंद्र विश्वकर्मा, बृजेश यादव, शैलेंद्र उपस्थित थे।