फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ मेें गैस लीक से लगी आग, दो की मौत

Sat, 22 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
सिलेंडर फटा
विज्ञापन
स्थानीय बाजार स्थित एक मकान में सिलेंडर की पाइप में हुए गैस के रिसाव से लगी आग में झुलस कर दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं घर में मौजूद हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में शुक्रवार से दशहरा दुर्गा पूजनोत्सव मेला शुरू हो रहा है। बाजार निवासी आटो चालक संजय तबगर मेले में अंडा, बिरयानी की दूकान लगाने के लिए घर में अंडे उबाल रहा था। परिवार के सभी लोग मेले की तैयारी में लगे थे। उसकी पत्नी सारिका दो वर्षीय बेटी रिया के साथ बाहर कोई काम कर रही थी। जिस कमरे में चूल्हा जल रहा था उसी कमरे में बेड पर संजय की 25 दिन पहले पैदा हुई बेटी और चार वर्ष का बेटा प्रिंस सोए हुए थे।

अंडे उबालने के दौरान संजय किसी काम से थोड़ी देर के लिए बाहर निकला। इसी बीच सिलेंडर की पाइप से गैस का रिसाव शुरू हो गया और कमरे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग उस कमरे से होते हुए उसके भाई सनोज के कमरे तक पहुंच गई। तेज धुआं और ऊंची लपटें देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई तो सभी शोर मचाते हुए आग बुझाने में जुट गए। बेटी और बेटे को बचाने के लिए संजय और सारिका लपटों के बीच ही कमरे मेें घुस गए लेकिन दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
विज्ञापन


बच्चों को स्थानीय डाक्टर के यहां ले जाया गया जहां डाक्टर ने 24 दिन की बच्ची को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रिंस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सगड़ी अभय मिश्रा आदि अफसर मौके पर पहुंचे। एसडीएम अभय मिश्र ने पीड़ित परिवार को ढाई हजार रुपये की फौरी सहायता दी। 


जिस पाइप से गैस रिसाव हुआ है वह एजेंसी का नहीं बाजार से खरीदा गया पाइप है। कंपनी को हादसे से अवगत कराकर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। - राजू यादव, संचालक, इंडियन गैस एजेंसी लाटघाट। 

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उनके स्तर से शासन को अवगत कराया जाएगा। नियम के तहत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ दिलाया जाएगा। - अभय मिश्रा, एसडीएम सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें